ठाणे में कोविड के 3865 नए मामले, आठ लोगों की मौत
ठाणे में कोविड के 3865 नए मामले, आठ लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 3865 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,81,420 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ये मामले बुधवार को सामने आए थे। वायरस के संक्रमण से आठ और मरीज़ों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,678 हो गई है। उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.71 फीसदी है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कुल मामले बढ़कर 1,58,171 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3351 है।
भाषा नोमान सुरभि
सुरभि

Facebook


