ठाणे में कोविड-19 के 408 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 408 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 408 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 5, 2022 9:13 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), पांच फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 408 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,05,037 हो गयी है, जबकि पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,812 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले शुक्रवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,691 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 3,384 है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में