‘बेस्ट’ और ठेकेदार कंपनियों के 58 बस चालकों को 2022 से 2024 के बीच बर्खास्त किया गया : शिंदे

'बेस्ट' और ठेकेदार कंपनियों के 58 बस चालकों को 2022 से 2024 के बीच बर्खास्त किया गया : शिंदे

‘बेस्ट’ और ठेकेदार कंपनियों के 58 बस चालकों को 2022 से 2024 के बीच बर्खास्त किया गया : शिंदे
Modified Date: March 9, 2026 / 07:37 pm IST
Published Date: March 9, 2026 7:37 pm IST

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधान परिषद को बताया कि बृहन्मुंबई महागरपालिका द्वारा संचालित परिवहन उपक्रम ‘बेस्ट’ और सेवा ठेकेदार कंपनियों के कुल 58 चालकों को 2022 और 2024 के बीच सड़क दुर्घटनाओं के कारण बर्खास्त कर दिया गया।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिंदे ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारण 603 चालकों को निलंबित किया गया है।

शिंदे ने कहा, ‘2022 से 2024 तक तीन वर्षों में ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) और सेवा ठेकेदार कंपनियों के 58 बस चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के कारण बर्खास्त कर दिया गया।’

उन्होंने कहा कि उल्लिखित कारणों के अलावा अन्य वजहों से 63 चालकों को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि 574 चालकों को निलंबित कर दिया गया।

शिंदे ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ‘बेस्ट’ उपक्रम ने इलेक्ट्रिक बस चालकों के लिए उन्नत प्रशिक्षण की अवधि बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त 200 चालकों को ‘बस ड्राइविंग सिम्युलेटर सिस्टम’ पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में