ठाणे में कोविड-19 के 620 नए मामले, दो लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 620 नए मामले, दो लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 620 नए मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 4, 2022 9:25 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), चार फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 620 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 7,04,629 हो गयी, जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,807 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,532 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,382 है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में