ठाणे में कोविड-19 के 628 नए मामले, सात और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 628 नए मामले, सात और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 628 नए मामले, सात और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: February 1, 2022 10:05 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), एक फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 628 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,02,567 हो गयी, जबकि सात और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 11,785 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले सोमवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,081 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,372 है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में