महाराष्ट्र में कोविड-19 के 86 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 86 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 86 नए मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: December 12, 2021 9:41 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 86 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,70,460 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामले शनिवार को सामने आए। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है जिससे जिले में मृतक संख्या 11,593 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,794 हो गई है जबकि मृतक संख्या 3,302 है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में