ठाणे में कोविड-19 के 865 नए मामले, सात मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 865 नए मामले, सात मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 865 नए मामले, सात मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 31, 2022 1:47 am IST

Thane covid cases 2022 : ठाणे (महाराष्ट्र), 31 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 865 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,01,939 हो गयी जबकि सात और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,778 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले रविवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,032 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,372 हो गयी है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में