ठाणे में कोविड-19 के 93 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 93 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 93 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 15, 2022 9:28 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 93 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,316 हो गयी है तथा तीन और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,849 हो गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,149 हो गयी है और कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,390 है।

भाषा सिम्मी रवि कांत सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में