पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का गैर शिक्षण कर्मी गिरफ्तार; सीईओ फरार

पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का गैर शिक्षण कर्मी गिरफ्तार; सीईओ फरार

पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का गैर शिक्षण कर्मी गिरफ्तार; सीईओ फरार
Modified Date: February 7, 2026 / 11:49 pm IST
Published Date: February 7, 2026 11:49 pm IST

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) मुंबई स्थित एक स्कूल के गैर शैक्षणिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को परिसर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मलाड स्थित उस स्कूल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फरार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पहले स्कूल परिसर में घटी थी। बच्ची ने जब अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो उसने स्कूल अधिकारियों से संपर्क कर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, जब स्कूल अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क किया और कर्मचारी तथा स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में