अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की अपील का हवाला देते हुए कान यात्रा टाली

अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की अपील का हवाला देते हुए कान यात्रा टाली

अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री की मितव्ययिता की अपील का हवाला देते हुए कान यात्रा टाली
Modified Date: May 17, 2026 / 12:29 am IST
Published Date: May 17, 2026 12:29 am IST

मुंबई, 16 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता की अपील के मद्देनजर कान फिल्म महोत्सव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

अमृता ने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा कर कहा कि उन्हें फ्रांस में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में महाराष्ट्र, उसकी संस्कृति और राज्य की हथकरघा विरासत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस अवसर के लिए महाराष्ट्र के ऐतिहासिक बुनकरी शहर येवला में तीन स्थानीय कारीगरों ने कई महीनों की मेहनत से ‘मुनिया शेला’ वाली एक विशेष पैठणी साड़ी तैयार की थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित मितव्ययिता उपायों में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से बचने के कदम भी शामिल हैं जिसे देखते हुए मुझे लगा कि राष्ट्र को प्राथमिकता देना जरूरी है।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में