आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले का आरोपी भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले का आरोपी भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार
अमरावती, तीन मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर वाईएसआरसीपी शासन के दौरान हुए 3,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोपी प्रणय प्रकाश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्रकाश को रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने प्रकाश को सोमवार को हिरासत में लिया। दो दिन पहले वह नेपाल सीमा पर पकड़ा गया था।’’
पुलिस के अनुसार, प्रकाश कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के सनौली स्थित ‘ड्राई पोर्ट’ क्षेत्र से दुबई भागने की फिराक में था।
अधिकारी ने बताया कि प्रकाश के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी होने के कारण सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए पुलिस दल भेजा गया था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसे वापस राज्य में ला रही है।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप

Facebook


