ए.आर. रहमान को वॉशिंगटन में ‘एकेडमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड’ मिला
ए.आर. रहमान को वॉशिंगटन में 'एकेडमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड' मिला
मुंबई, 25 जून (भाषा) ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान को वाशिंगटन में आयोजित एक समारोह में ‘एकेडमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
रहमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की और प्रतिष्ठित फिल्मकार पीटर जैकसन से प्राप्त ‘गोल्डन प्लेट’ पुरस्कार की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।
उन्होंने कहा, ‘‘आज शाम ‘एकेडमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड’ प्राप्त कर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’
वाशिंगटन स्थित गैर-लाभकारी संगठन ‘द एकेडमी ऑफ अचीवमेंट’ कला, विज्ञान, कारोबार और लोक सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है।
रहमान को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में तीन दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान देश के सबसे प्रतिष्ठित संगीतकारों में शुमार किया जाता है।
रहमान को गीत ‘जय हो’ और उसके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत’ और ‘सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत’ श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया गया था।
भाषा राखी शफीक
शफीक

Facebook


