मुंबई में बांग्लादेशी महिला पुलिस हिरासत से फरार
मुंबई में बांग्लादेशी महिला पुलिस हिरासत से फरार
मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेश की एक महिला पुलिस हिरासत से फरार हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मीरजान बेगम इस्माइल शेख उर्फ नसरीन (36) को अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ कुर्ला स्थित पुलिस क्वार्टर में पकड़ा गया था।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार तड़के नसरीन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल से अनुमति लेकर शौचालय गई जिसके बाद जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली।
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह अपने पति मनीष बलदेव राजभर उर्फ इस्माइल शेख के साथ परिसर से फरार होती दिखाई दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस महिला और उसके पति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा प्रचेता प्रशांत
प्रशांत

Facebook


