बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो विमान से पक्षी टकराया

बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो विमान से पक्षी टकराया

बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो विमान से पक्षी टकराया
Modified Date: June 5, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: June 5, 2026 11:33 pm IST

मुंबई, पांच जून (भाषा) बेंगलुरु से मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार को रनवे पर ले जाते समय उससे एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद पायलट को विमान वापस पार्किंग क्षेत्र में ले जाना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों इंजनों के निरीक्षण सहित आवश्यक जांच के बाद, एयरबस ए321नियो विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और एक घंटे से अधिक देरी के बाद उसने उड़ान भरी।

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

विमान में सवार एक यात्री ने बताया, विमान ने रफ्तार पकड़ ली थी और उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था तभी एक पक्षी उससे टकरा गया।

इस घटना पर इंडिगो की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में