नागपुर के महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
नागपुर के महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
नागपुर, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) के महापौर और उपमहापौर पद के लिए अपनी महिला पार्षद नीता ठाकरे तथा लीला हाथीबेड को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विपक्षी दल कांग्रेस ने इन पदों के लिए क्रमशः स्नेहल ठाकरे और विवेक निकोसे को मैदान में उतारा है। इन पदों के लिए मतदान छह फरवरी को होगा।
पिछले महीने निकाली गई लॉटरी के अनुसार, इस बार एनएमसी में महापौर का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।
भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नीता ठाकरे (वार्ड संख्या 28) और लीला हाथीबेड (वार्ड संख्या 29) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
बयान में कहा गया है कि इन नामों का चयन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के बीच हाल ही में हुए विस्तृत विचार-विमर्श के बाद किया गया है।
शहर इकाई के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बताया कि पार्टी ने एनएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष का पद भी किसी महिला पार्षद को देने का फैसला किया है और इस संबंध में नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना

Facebook


