भाजपा पार्षद हिमगौरी आहेर-आडके का नासिक का महापौर बनना तय
भाजपा पार्षद हिमगौरी आहेर-आडके का नासिक का महापौर बनना तय
नासिक, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने नासिक के महापौर पद के लिए हिमगौरी आहेर-आडके को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिनकी जीत नगर निकाय में पार्टी की संख्यात्मक शक्ति को देखते हुए निश्चित प्रतीत होती है।
आडके और पूर्व महापौर बालासाहेब सनप के बेटे मच्छिंद्र सानप ने नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन क्रमशः महापौर और उप महापौर पदों के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
पार्टी के एक नेता ने बताया कि राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने पार्टी की बैठक में उनके नामों की घोषणा की।
आडके पूर्व राज्य स्वास्थ्य मंत्री दौलतराव आहेर की भतीजी हैं।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सीमा पवार ने भी महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
एनएमसी के महापौर और उप महापौर के चुनाव छह फरवरी को होंगे।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


