पुणे के बिल्डर मामले में आरोपपत्र दाखिल,सिया ने मेघालय हनीमून मर्डर के बारे में जुटाई थी जानकारी

पुणे के बिल्डर मामले में आरोपपत्र दाखिल,सिया ने मेघालय हनीमून मर्डर के बारे में जुटाई थी जानकारी

पुणे के बिल्डर मामले में आरोपपत्र दाखिल,सिया ने मेघालय हनीमून मर्डर के बारे में जुटाई थी जानकारी
Modified Date: September 19, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: September 19, 2026 11:22 pm IST

पुणे, 19 सितंबर (भाषा) शनिवार को पुणे की एक अदालत में चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले में 5,053 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले से धक्का दिए जाने के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल, उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी और एक अन्य व्यक्ति रितेश हांगे को गिरफ्तार किया गया।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि वडगांव मावल अदालत में दाखिल आरोपपत्र में कई सबूतों का जिक्र हैं जिनमें संदेश, तस्वीरें, मोबाइल फोन का डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण के प्रमाणपत्र शामिल हैं।

आरोपपत्र के अनुसार, सिया गोयल ने पिछले साल लोहागढ़ में हुई ऐसी ही एक घटना के बारे में ऑनलाइन सर्च किया था, जिसमें एक महिला की जान चली गई थी।

आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि सोनम रघुवंशी मामले की जानकारी जुटाने के भी काफी प्रयास किए गए। सोनम को तब हिरासत में लिया गया था जब पिछले साल मई में मेघालय में हनीमून के दौरान उसके पति और इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी।

राजा पिछले साल 23 मई को लापता हो गया था और कुछ दिनों बाद, दो जून को पूर्वोत्तर राज्य के ईस्ट खासी हिल्स जिले में एक झरने के पास उसका शव मिला। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

भाषा प्रशांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में