BJP Mahila Morcha President Resignation: भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.. कहा, ‘तन-मन-धन से काम किया लेकिन.. प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी ये बात..
चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने पत्र में पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और विचारधारा से जुड़े रहने तथा पार्टी हित में आगे भी योगदान देते रहने की बात कही है।
BJP Mahila Morcha President Resignation || Image- ibc24 News File
- चंद्रप्रभा पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद छोड़ा
- मुख्य संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिलने से आहत
- पार्टी से जुड़ी रहेंगी चंद्रप्रभा पांडेय
BJP Mahila Morcha President Resignation: राजेश सिंह चौहान/कुशीनगर: प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरी ताकत से जुट है। सरकार के मंत्री, संसद और विधायक जहाँ मोदी-योगी के कामकाज को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं तो संगठन के नेता अलग अलग स्तर पर लगातार बैठकें कर पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र
हालाँकि इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ कुशीनगर की महिला मोर्चा मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित कर दिया है। महिला नेत्री का नाम चन्द्रप्रभा पांडेय है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने त्यागपत्र की वजह भी सामने रखी हैं।
क्या है इस्तीफे की वजह
BJP Mahila Morcha President Resignation: पत्र में उन्होंने पद छोड़ने के पीछे संगठन में लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद मुख्य संगठन में अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं मिलने और उपेक्षा महसूस होने की बात कही है। चंद्रप्रभा पांडेय ने पत्र में कहा है कि वह वर्ष 2018 से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने घर, व्यवसाय और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की परवाह किए बिना संगठन के लिए लगातार कार्य किया।
अपेक्षित भूमिका नहीं मिलने से आहत
उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें उम्मीद थी कि वर्षों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बाद संगठन में उन्हें उचित सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन मुख्य संगठन में उन्हें स्थान नहीं मिल सका। महिला मोर्चा में लगातार जिम्मेदारी निभाने के बावजूद मुख्य संगठन में अपेक्षित भूमिका नहीं मिलने से वह आहत हुई हैं। पत्र के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें जातिगत कारणों से मुख्य संगठन में जगह नहीं मिल पाने की बात कही गई, जो उनके लिए पीड़ादायक रही।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जुड़ी रहेंगी पार्टी से, करती रहेंगी काम
BJP Mahila Morcha President Resignation: उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी जाति या व्यक्तिगत लाभ के लिए संगठन में कार्य नहीं किया, बल्कि पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी जिम्मेदारी निभाई। चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने पत्र में पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और विचारधारा से जुड़े रहने तथा पार्टी हित में आगे भी योगदान देते रहने की बात कही है।

इन्हें भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश में नौकरी, निवेश और रोजगार केवल अखबारों में दिख रहा : अखिलेश यादव
एच-1बी वीजा आवेदनों की कड़ी निगरानी का स्वागत है लेकिन अमेरिकी नवोन्मेष की कीमत पर नहीं: एफआईआईडीएस
अव्यवस्थित तैयारियों के बीच नागोया में एशियाई खेलों का आगाज
हत्या और दंगा मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को अदालत में पेश किया जाएगा
मात्र 150 रुपये के अनुदान से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने तक का डूसू का इतिहास

Facebook


