सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख ने गुजरात में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की
सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख ने गुजरात में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की
पुणे, आठ फरवरी (भाषा) भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने गुजरात में एक व्यापक परिचालन समीक्षा की, जिसमें क्रीक और कच्छ क्षेत्रों में तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति से मिली।
इसमें कहा गया है कि दौरे के दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर आयोजित ‘डिफेन्स ऑफ गुजरात एक्सरसाइज’ का जायजा लिया जिसमें चुनौतीपूर्ण भूभाग और परिचालन वातावरण में संचालनात्मक तत्परता, बहु-एजेंसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को परखा गया।
इस अभ्यास ने गुजरात के विविध परिचालन क्षेत्रों में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की दक्षिणी कमान की क्षमता की पुष्टि की।
इसमें कहा गया है कि भुज सैन्य स्टेशन पर सेना के कमांडर ने नयी दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के नेत्र विज्ञान के विशेषज्ञों की टीम के सहयोग से आयोजित एक बड़े सर्जिकल नेत्र शिविर का उद्घाटन किया।
भाषा
शुभम संतोष
संतोष

Facebook


