कोविड-19 : ठाणे में 118 नए मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में 118 नए मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में 118 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 8, 2021 11:25 am IST

Thane total Covid Cases 2021 : ठाणे, आठ नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 118 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,66,749 हो गयी।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने के कारण जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,543 हो गयी है। संक्रमण और मौत के ये मामले रविवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,164 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 3,289 है।

भाषा

रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में