कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 2,234 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 2,234 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 2,234 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 24, 2022 9:35 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 24 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 2,234 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,92,835 हो गई है तथा पांच और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,713 हो गई हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के नए मामले रविवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,60,260 हो गए, जबकि मृतक संख्या 3,358 है।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में