कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 2,743 नए मामले पाए गए, 12 और लोगों की मौत

कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 2,743 नए मामले पाए गए, 12 और लोगों की मौत

कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 2,743 नए मामले पाए गए, 12 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 23, 2022 9:34 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 2,743 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,90,601 हो गई है तथा 12 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,708 हो गई हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के नए मामले शनिवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,59,848 हो गए, जबकि मृतक संख्या 3,358 है।

भाषा

सिम्मी नेहा

नेहा


लेखक के बारे में