कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 77 नए मामले

कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 77 नए मामले

कोविड-19: ठाणे में संक्रमण के 77 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 21, 2021 11:18 am IST

Thane covid cases 2021 ; ठाणे, 21 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 77 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 5,71,304 हो गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये नए मामले सोमवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और महामारी से मरने वालों की संख्या 11,601 है। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,39,011 और मृतक संख्या 3,307 है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में