कोविड-19 : ठाणे जिले में 86 नये मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे जिले में 86 नये मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे जिले में 86 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 11, 2021 11:37 am IST

ठाणे, 11 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 5,70,374 हो गए हैं जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 11,593 हो गई।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण और मौत के सभी नये मामले शुक्रवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर फिलहाल 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,38,764 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,302 हो गई है।

भाषा

नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में