कोविड-19 : ठाणे में 97 नए मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में 97 नए मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में 97 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 17, 2021 10:00 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 97 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,70,891 हो गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। संक्रमण से एक मरीज की मौत होने के कारण जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,597 हो गयी है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,38,878 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,305 है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में