कोविड-19 : ठाणे में 98 नए मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में 98 नए मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : ठाणे में 98 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 19, 2021 10:52 am IST

ठाणे, 19 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 98 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 5,68,140 हो गयी जबकि एक मरीज के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,566 पर पहुंच गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये मामले और मौत बृहस्पतिवार को दर्ज की गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले 1,38,390 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,290 है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में