BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mithi River Scam Case: ED ने अभिनेता डिनो मोरिया और बीएमसी अधिकारियों को किया तलब, अलग-अलग तारीखों में करेगी पूछताछ

Mithi River Scam Case: ED ने मीठी नदी घोटाले मामले में अभिनेता डिनो मोरिया और बीएमसी के कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Mithi River Desilting Scam Case/ Image Credit: dinomorea Instagram

Mithi River Desilting Scam Case/ Image Credit: dinomorea Instagram

karan nepali
Published: 07 Jun 2025 | 2:20 pmModified: 07 Jun 2025 | 2:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. ED ने मीठी नदी घोटाले मामले में अभिनेता डिनो मोरिया और बीएमसी के कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
  2. ये नोटिस संघीय जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार को इन लोगों से जुड़े 15 से अधिक परिसरों की तलाशी किये जाने के बाद जारी किए गए हैं।
  3. सूत्र के अनुसार सभी के बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे।

मुंबई: Mithi River Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मीठी नदी से गाद निकाले जाने से जुड़े ‘‘घोटाले’’ से संबंधित धन शोधन के मामले में अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई तथा बीएमसी के कुछ अधिकारियों समेत कम से कम आठ लोगों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये नोटिस संघीय जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई और केरल के कोच्चि में इन लोगों से जुड़े 15 से अधिक परिसरों की तलाशी किये जाने के बाद जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Kanad Purkayastha BJP Rajyasabha: तय हुआ भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार का नाम.. इस दिग्गज को मिला मौक़ा, जानें क्या है योगदान..

सभी के बयान दर्ज करेगी ED

Mithi River Scam Case:  एक सूत्र ने बताया, 'अभिनेता डिनो मोरिया, उनके भाई सेंटिनो और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कुछ अधिकारियों समेत करीब आठ से नौ लोगों को अगले सप्ताह अलग-अलग तारीखों पर मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।' सूत्र के अनुसार सभी के बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: AA22 A6 Teaser: वॉरियर बनी दीपिका पादुकोण.. अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में हुई दमदार एंट्री, मेकर्स ने रिलीज किया वीडियो 

शुक्रवार को ED ने डिनो मोरिया के घर दी थी दबिश

Mithi River Scam Case: बांद्रा (पश्चिम) इलाके में डिनो मोरिया के घर के अलावा उनके भाई और बीएमसी अधिकारियों तथा ठेकेदारों से जुड़े परिसरों की शुक्रवार को ईडी ने तलाशी ली। ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक प्राथमिकी से सामने आया है, जो मीठी नदी से गाद निकालने के लिए 2017 से 2023 तक दिए गए ठेकों में कथित रूप से 65.54 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में दर्ज की गई थी। ईओडब्ल्यू ने घोटाले में संलिप्तता के आरोप में नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: ED summons actor Dino Morea and BMC officials, will question them on different dates

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am