फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया

फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया

फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया
Modified Date: September 14, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: September 14, 2026 10:04 pm IST

(फोटो के साथ)

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) तेज आवाज वाले ‘साउंड सिस्टम’ पर रोक लगाने की मांग के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे कम से कम प्रदूषण के साथ पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाएं।

राज्य में 11 दिवसीय त्योहार की शुरुआत के साथ फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया और किसानों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लोगों से उत्सव के दौरान कम से कम प्रदूषण फैलाने की अपील भी की।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विघ्नहर्ता सभी के जीवन में खुशियां लाएं। हमारे देश, राज्य, लोगों और किसानों को शांति एवं समृद्धि मिले। मैं लोगों से प्रदूषण को न्यूनतम रखने और पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील करता हूं।’’

मुख्यमंत्री का यह बयान त्योहार के दौरान तेज आवाज वाले ‘डीजे साउंड सिस्टम’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच आया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने दादर स्थित अपने आवास ‘शिवतीर्थ’ में गणपति प्रतिमा का स्वागत किया। राज के चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे।

उद्धव और उनके परिवार ने महानगर में लालबागचा राजा मंडल और गणेश गली मंडल भी जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में