BJP candidate Gets One vote: यहां BJP कैंडिडेट को मिला सिर्फ एक ही वोट.. NOTA को भी पड़ा एक मत, सामने आया चौंकाने वाला परिणाम
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 में BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला। कांग्रेस प्रत्याशी हीना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय राशिद खान 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि कैलाशचंद का अपना वोट वार्ड नंबर 12 में है।
BJP candidate Gets One vote in Rajasthan Local Body Elections || Image- IBC24 News File
- BJP प्रत्याशी कैलाशचंद को एक वोट
- कांग्रेस की हीना खानम ने जीता चुनाव
- कैलाशचंद का वोट वार्ड 12 में
BJP candidate Gets One vote in Rajasthan Local Body Elections: नई दिल्ली: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार का चुनावी परिणाम मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी हीना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी राशिद खान 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा के कैलाशचंद के खाते में सिर्फ एक वोट आया। कैलाशचंद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनका वोट वार्ड नंबर 12 में है, लेकिन पार्टी ने उन्हें पड़ोसी वार्ड 13 से चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कहा कि उन्हें मिले एक वोट से साफ है कि वार्ड 13 के किसी एक मतदाता ने उनके पक्ष में मतदान किया। गौरतलब हैं कि, परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि BJP को 12 वार्डों में सफलता मिली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
किसने दिया एक वोट, पता नहीं
BJP candidate Gets One vote in Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान में 309 शहरी निकायों के लिए हुए चुनावों की मतगणना के दौरान कैलाशचंद को मिला एक वोट खास तौर पर चर्चा में रहा। इन चुनावों में 10 हजार से अधिक पार्षद पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में थे। कैलाशचंद का कहना है कि उनका खुद का वोट वार्ड 12 में होने के कारण वह वार्ड 13 में मतदान नहीं कर सके। ऐसे में उन्हें मिला एक वोट किस मतदाता ने दिया, यह भी चर्चा का विषय बन गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में
नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी
सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी
महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

Facebook


