ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से बिजली के 13 मीटर खराब, कोई हताहत नहीं

ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से बिजली के 13 मीटर खराब, कोई हताहत नहीं

ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से बिजली के 13 मीटर खराब, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 11, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: February 11, 2026 9:34 am IST

ठाणे, 11 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में बिजली के मीटर के कमरे में आग लगने से 13 मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग मंगलवार रात महागिरि मार्केट इलाके में स्थित ‘त्रिमूर्ति रेजिडेंसी’ के भूतल पर स्थित विद्युत मीटर के कमरे में लगी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और बिजली वितरक कंपनी ‘महावितरण’ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

तडवी ने कहा कि इस घटना में कुल 13 मीटर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे इमारत के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में