नागपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नागपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नागपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 5, 2022 11:37 am IST

नागपुर, पांच मई (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर शहर में इलेक्ट्रॉनिक साउंड सिस्टम बेचने वाली एक दुकान में आग लग गई लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बज कर 40 मिनट पर नागपुर कॉटन मार्केट में स्थित दुकान में आग लगी।

उन्होंने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया।

अधिकारी ने बताया कि तीन दमकल वाहनों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा

मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में