भिवंडी में संदिग्ध चोर की हत्या के आरोप में पांच लोग पकड़े गए

भिवंडी में संदिग्ध चोर की हत्या के आरोप में पांच लोग पकड़े गए

भिवंडी में संदिग्ध चोर की हत्या के आरोप में पांच लोग पकड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: October 26, 2021 3:46 pm IST

ठाणे, 26 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में 32 वर्षीय शख्स की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शफीक महबूब शेख के रूप में की गयी है और उस पर सोमवार रात को उस समय हमला किया गया है जब वह मुख्य आरोपी के चाइनीज खाने के ठेले से कथित तौर पर नकदी चुरा रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक व्यक्ति और उसके दो बेटे शामिल हैं। हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा गोला पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में