पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे में घर से मतदान करेंगी

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे में घर से मतदान करेंगी

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे में घर से मतदान करेंगी
Modified Date: April 19, 2024 / 03:00 pm IST
Published Date: April 19, 2024 3:00 pm IST

पुणे, 19 अप्रैल (भाषा) देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्वस्थ होने के कारण पुणे लोकसभा सीट के लिए घर से ही मतदान करेंगी। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल के करीबी सहयोगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाटिल पिछले एक महीने से अस्वस्थ हैं और वह मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं।

उनके करीबी ने बताया कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति पाटिल की इस समस्या के कारण पूर्व राष्ट्रपति के कार्यालय ने जिला प्रशासन को एक आवेदन देकर उन्हें घर से मतदान करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा ‘‘ हमें जिला प्रशासन से इस संबंध में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।’’ अब वह घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

पुणे लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे शहर के कोथरुड इलाके में रहती हैं। बुखार और छाती में संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें हाल ही में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पाटिल 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर थीं।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में