ठाणे में कोविड-19 के चार नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के चार नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के चार नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 3, 2022 8:56 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में चार और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,09,075 हो गई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,893 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,612 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में