एफडब्लयूआईसीई ने नीरज पांडे से ‘घूसखोर पंडत’ का नाम वापस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

एफडब्लयूआईसीई ने नीरज पांडे से ‘घूसखोर पंडत’ का नाम वापस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

एफडब्लयूआईसीई ने नीरज पांडे से ‘घूसखोर पंडत’ का नाम वापस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
Modified Date: February 7, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:23 pm IST

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने फिल्मकार नीरज पांडे की आगामी फिल्म ‘‘घूसखोर पंडत’’ के नाम पर कड़ी आपत्ति जताई है। उसका कहना है कि इससे समाज में सामाजिक सद्भाव और एकता भंग हो सकती है।

पांडे द्वारा निर्मित फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी को एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में चित्रित किया गया है, जिसकी घोषणा मंगलवार को मुंबई में ‘नेटफ्लिक्स’ के एक कार्यक्रम के दौरान की गई थी। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद, इसके नाम ने सोशल मीडिया पर भारी रोष पैदा कर दिया, जिसमें कई उपयोगकर्ताओं ने कहा कि इसमें एक विशेष समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है।

संगठन ने ‘ओटीटी’ मंचों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘एफडब्ल्यूआईसीई और इसके सभी संबद्ध संगठन इस फिल्म के शीर्षक का कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि यह एक विशेष समुदाय और उसकी पारंपरिक आजीविका को अपमानजनक एवं आपत्तिजनक तरीके से निशाना बनाता प्रतीत होता है।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘इस तरह के शीर्षक से भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है, गलतफहमी पैदा हो सकती है और सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। एफडब्ल्यूआईसीई का मानना ​​है कि समाज में जाति, पंथ, धर्म या पेशे के आधार पर कोई विभाजन नहीं होना चाहिए।’’

संगठन ने यह चेतावनी भी दी कि अगर पांडे उचित कदम नहीं उठाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में