आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं
Modified Date: March 3, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: March 3, 2026 2:59 pm IST

अमरावती, तीन मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को राज्य की जनता को होली की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने कहा कि होली का त्योहार खुशी-खुशी रंगों की बौछार के साथ राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

नजीर ने लोक भवन से जारी एक संदेश में कहा, ‘‘होली के अवसर पर मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। होली एक रंगीन और जीवंत त्योहार है, जो लोगों के बीच भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करता है तथा समाज में शांति तथा समृद्धि को बढ़ावा देता है।’’

उन्होंने कहा कि ‘होली’ का उत्सव सभी सामाजिक बाधाओं को पार करता है, सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता है तथा सत्य की शक्ति एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘होली के त्योहार के अवसर पर (मेरी ओर से) सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक ‘कामदहन’ से शुरू होने वाला होली का त्योहार हम सभी के जीवन में नए रंग भर देगा।’’

होली कल मनायी जायेगी।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में