अल्जाइमर पर आधारित हिंदी-कन्नड़ फिल्म ‘सितंबर 21’ का कान फिल्म महोत्सव में प्रीमियर

अल्जाइमर पर आधारित हिंदी-कन्नड़ फिल्म 'सितंबर 21' का कान फिल्म महोत्सव में प्रीमियर

अल्जाइमर पर आधारित हिंदी-कन्नड़ फिल्म ‘सितंबर 21’ का कान फिल्म महोत्सव में प्रीमियर
Modified Date: April 18, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: April 18, 2026 3:33 pm IST

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) लेखिका एवं निर्देशक करेन क्षिति सुवर्णा की पहली फीचर फिल्म ‘सितंबर 21’ का विश्व प्रीमियर 16 मई को कान फिल्म महोत्सव के ‘मार्चे डू फिल्म’ में होगा।

हिंदी और कन्नड़ में बनी यह फिल्म अल्जाइमर के एक मरीज पर केंद्रित है, जिसे लगता है कि उसकी पत्नी कोविड-19 के कारण बगल के घर में पृथकवास में है, जबकि उसका अलग रह रहा बेटा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कर्तव्य के बीच द्वंद्व के साथ घर लौटता है।

सुवर्णा (22) ने कहा कि यह परियोजना जितनी डिमेंशिया रोगियों की देखभाल करने वालों के बारे में है, उतनी ही स्वयं रोगियों के बारे में भी है।

निर्देशक ने एक बयान में कहा, ‘‘देखभाल करने वालों के संघर्ष अल्जाइमर रोगियों के संघर्षों से कहीं अधिक हैं।’’

इस फिल्म में प्रवीण सिंह सिसोदिया अल्जाइमर से पीड़ित पिता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में प्रियंका उपेंद्र, जरीना वहाब, अजित शिधाये और अमित बहल ने भी भूमिका निभायी है।

फिल्म की कहानी राजशेखर ने लिखी है और संगीत विनय चंद्र ने दिया है।

भाषा अमित धीरज

धीरज


लेखक के बारे में