मौका मिलने पर लोगों के लिये काम करूंगी : सुनेत्रा पवार

मौका मिलने पर लोगों के लिये काम करूंगी : सुनेत्रा पवार

मौका मिलने पर लोगों के लिये काम करूंगी : सुनेत्रा पवार
Modified Date: March 6, 2024 / 09:42 pm IST
Published Date: March 6, 2024 9:42 pm IST

पुणे, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने बुधवार को बारामती लोकसभा क्षेत्र में कहा कि अगर मौका मिला तो वे दोनों (पवार दंपति) लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि सुनेत्रा पवार को अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में बारामती से मौजूदा सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतारेगी।

सुनेत्रा ने पुणे जिले की इंदापुर तहसील के शेलगांव में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको आश्वासन देती हूं कि यदि आप अवसर देते हैं, तो हम दोनों (वह और अजित पवार) आपकी समस्या का समाधान करने के लिए काम करेंगे।’’

सुनेत्रा ने कहा कि अब तक, ‘दादा’ (अजित पवार) उनके लिए काम कर रहे थे, और मेरी भूमिका अब उन्हें लोगों की चिंताओं से अवगत कराने की होगी ।

इंदापुर में आयोजित एक महिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सुनेत्रा ने शिवसेना-भाजपा-राकांपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

सुनेत्रा ने कहा कि जब उनका विवाह हुआ था तो उनके पति एक किसान थे, वह किसान हैं लेकिन अब वह ‘किसान राजनेता’ भी हैं ।

भाषा रंजन रंजन माधव

माधव


लेखक के बारे में