ठाणे में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर जब्त

ठाणे में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर जब्त

ठाणे में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर जब्त
Modified Date: December 13, 2025 / 01:27 pm IST
Published Date: December 13, 2025 1:27 pm IST

ठाणे, 13 दिसंबर (भाषा) ठाणे जिले के डोम्बिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में अवैध रूप से रखे गए 1,839 गैस सिलेंडर और 67 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सात वाहन जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई नागरिक आपूर्ति विभाग की एक विशेष सतर्कता टीम ने डोम्बिवली (पूर्व) के फेज-दो में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण का पता लगाया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कई गैस एजेंसियों के सिलेंडर बंद वाहनों, अनधिकृत गोदामों और खुले शेड में विस्फोटक विभाग, अग्निशमन विभाग या तेल कंपनियों से अनिवार्य अनुमति के बिना रखे गए थे।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में