महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 133 मामले आए, तीन मौतें हुईं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 133 मामले आए, तीन मौतें हुईं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 133 मामले आए, तीन मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 17, 2021 12:36 pm IST

Thane covid-19 cases today

ठाणे, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 133 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,48,433 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत के साथ, ठाणे जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,187 हो गई। मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड​​-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,34,021 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3,252 है।

भाषा कृष्ण प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में