नागपुर: IPS Raped Women Doctor: महाराष्ट्र के नागपुर में एक चिकित्सक से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने शुक्रवार को नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
Read More : Child Rape And Murder Case: मासूम बच्ची से रेप और हत्या का मामला, पुलिस ने किया आरोपी का एनकाउंटर
IPS Raped Women Doctor: अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार वह और अधिकारी नवंबर 2022 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए संपर्क में आए। पुलिस ने बताया कि उस समय आरोपी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि युवती एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। काफी समय तक ऑनलाइन बातचीत करने के बाद दोनों फोन कॉल पर भी बात करने लगे। उसने बताया कि दोस्ती होने के बाद आरोपी ने महिला (28) से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होने के बाद आरोपी ने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिससे वह परेशान हो गई और इमामवाड़ा पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को आईपीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
शुभचिंतक बनकर मदद का किया दिखावा
बता दें कि पीड़िता 28 साल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए करीब आए थे। शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता की मां की मौत होने के बाद आईपीएस अधिकारी ने उनकी मदद की और फिर दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। आरोप लगाया गया कि बाद में दर्शन महिला को प्रताड़ित करने लगे।

