भीड़ और प्रदूषण रोकने के लिए महाराष्ट्र में ऑटो परमिट जारी करना फिलहाल बंद: सरनाइक

भीड़ और प्रदूषण रोकने के लिए महाराष्ट्र में ऑटो परमिट जारी करना फिलहाल बंद: सरनाइक

भीड़ और प्रदूषण रोकने के लिए महाराष्ट्र में ऑटो परमिट जारी करना फिलहाल बंद: सरनाइक
Modified Date: March 9, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: March 9, 2026 4:28 pm IST

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने यातायात जाम की बढ़ती समस्या से निपटने और शहरी प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार से ऑटो रिक्शा के लिए नये परमिट जारी करना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने यह जानकारी दी।

मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक राज्य मंत्रिमंडल नये परमिट मानदंडों पर निर्णय नहीं ले लेता।

सरनाइक ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर ऑटो रिक्शा परमिट पर निर्णय लेने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार जल्द ही नागरिकों को बेहतर और अधिक कुशल परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए नीतिगत निर्णयों पर विचार करेगी।’’

राज्य सरकार ने जून 2017 में ऑटो रिक्शा के नये परमिट जारी करने पर 1997 में लगाई गई रोक हटा ली थी।

सरनाइक ने कहा कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत राज्य सरकारों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार परिवहन प्रणालियों को विनियमित करने की शक्तियां दी गई हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में