कश्मीरी फिल्म ‘बट कोच’ न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी
कश्मीरी फिल्म 'बट कोच' न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी
मुंबई, 21 मई (भाषा) कश्मीरी भाषा की फिल्म ‘बट कोच’ न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में दिखाई जाएगी। यह फिल्म कश्मीरी पंडित प्रवासी समुदाय पर केंद्रित है।
पहली बार फिल्म बना रहे अंकित वल्ली और सिद्धार्थ कौल द्वारा निर्देशित और विनायक राजदान द्वारा निर्मित इस फिल्म का अंग्रेजी में शीर्षक ‘द लॉस्ट लेन’ है और यह 30 मई को वार्षिक फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाएगी।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव में ‘बट कोच’ को सर्वश्रेष्ठ नवोदित फीचर फिल्म और अनुभवी अभिनेता एम. के. रैना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकन प्राप्त हुआ है।
भाषा
शुभम संतोष
संतोष

Facebook


