महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,079 नये मामले सामने आए

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,079 नये मामले सामने आए

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,079  नये मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: January 29, 2022 9:29 am IST

ठाणे, 29 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,079 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,99,961 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा महामारी से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,759 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण और मौत के ये मामले शुक्रवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,61,552 और मृतकों की संख्या 3,369 है।

भाषा

जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में