महाराष्ट्र के लातूर में आग से 11 दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के लातूर में आग से 11 दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के लातूर में आग से 11 दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं
Modified Date: April 7, 2024 / 08:46 pm IST
Published Date: April 7, 2024 8:46 pm IST

लातूर (महाराष्ट्र), सात अप्रैल (भाषा) लातूर के अहमदपुर में रविवार को आग लगने से 11 दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित सर्राफा लाइन में शाम चार बजे आग लग गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यापारियों ने 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के अभियान के दौरान दो दमकलकर्मी मामूली रुप से जख्मी हो गए।’’

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में