महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 145 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 145 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 145 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 2, 2021 10:38 am IST

new covid-19 cases in Thane district : ठाणे, दो दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के 145 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,69,476 हो गई है, जबकि संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मृत्यु होने से जिले में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 11,584 हो गई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मृत्यु के नए मामले बुधवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिला में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,643 हो गई है जबकि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,299 है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में