महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 191 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 191 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 191 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 12, 2021 10:43 am IST

ठाणे, 12 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 191 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,54,404 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 11,340 हो गई। उन्होंने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.04 फीसदी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक संक्रमण के 1,35,086 मामले सामने आए हैं और 3,294 मरीजों की मौत हुई है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में