महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 220 नए मामले, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 220 नए मामले, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 220 नए मामले, नौ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: August 21, 2021 12:00 pm IST

Thane covid 19 cases Hindi

ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 220 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,49,213 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से दिन में नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,230 हो गई। ठाणे में मृत्यु दर 2.04 फीसदी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक कोविड-19 के 1,34,159 मामले सामने आए हैं और 3,275 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में