महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 226 नये मामले, सात और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 226 नये मामले, सात और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 226 नये मामले, सात और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: August 14, 2021 10:56 am IST

ठाणे, 14 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 5,47,867 हो गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी नये मामले शुक्रवार को सामने आए।

वायरस से सात और मरीजों की मौत होने से जिले में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 11,168 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृतक दर वर्तमान में 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,33,926 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,230 हो गई है।

भाषा

नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में