महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड के 281 नए मामले, चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड के 281 नए मामले, चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड के 281 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 4, 2021 9:08 am IST

ठाणे, चार अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 281 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,60,175 हो गई तथा चार और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 11,420 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और बीमारी से मौत के नए मामले रविवार को सामने आए थे।

ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,36,100 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,277 है।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में